कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार की सुबह निर्धारित समय पर सभी मतदेय स्थलों में पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि 23 अक्तूबर को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जनपद में कुल 12 मतदान केंद्र एवं 22 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।...