कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बाल रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग और सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व और सही तकनीक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना और पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देना उसके बेहतर शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकेश दुबे, डॉ. विशाखा दीक्षित और डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मां का दूध शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और निमोनिया, डायरिया सहित कई संक्रमणों से बचाव करता है। यह भी पढ़ें- Breastfeeding is the infan...