कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हनुमान घाट तिराहे पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे स्ट्रीट लाइट में करंट उतरने से सफाईकर्मी चपेट में आकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। बता दें कि नगर पंचायत ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सफाईकर्मी सोनेलाल स्ट्रीट लाइट में उतरे करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी सावधानी से उसे लाइट से दूर किया और सुरक्षित स्थान पर लिटाया। इसके बाद उसके पैरों की मालिश की और पंखे से हवा की। बाद में उसे निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने उसकी हालत सुरक्षित बताते हुए उसे घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...