कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: कौशाम्बी क्षेत्र के मझियारी चक एलई रोशन गांव निवासी बृजेश का आठ वर्षीय बेटा गुलशन मंगलवार सुबह स्कूल गया था। बारिश के चलते स्कूल बंद होने पर वह वापस घर लौट आया। घर पहुंचने के बाद उसने अपना स्कूल बैग रखा और कुछ सामान लेने के लिए दुकान की ओर जाने लगा। वह पड़ोसी की दीवार के पास से गुजर रहा था। दीवार में बारिश के कारण सीलन आ गई थी और वह काफी कमजोर हो चुकी थी। गुलशन के वहां पहुंचते ही अचानक दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। बालक मलबे के नीचे दब गया। बाहर निकालने के बाद परिवार वालों ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: बरसात में प्राथमिक विद्यालय नूराबाद की चारदीवारी का हिस्सा भरभराकर गिरा डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...