कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी पांच वर्षीय ऋषभ पुत्र दक्षिण लाल पर बुधवार दोपहर छुट्टा कुत्ते ने हमला कर दिया। ऋषभ देवीगंज स्थित स्कूल में पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने बाबा के साथ घर लौट रहा था। स्कूल से घर जाते समय जैसे ही बाबा-नाजी दुकान के पास पहुंचे, तभी एक कुत्ते ने अचानक ऋषभ पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथों में दांत गड़ा दिए। बच्चे के चीखने पर बाबा व पास रहे लोगों ने कुत्ते को किसी तरह भगाया और ऋषभ को उसके हमले से बचाया। वहीं मौजूद समाजसेवी विनय पांडेय ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही ऋषभ के पिता उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर-कड़ा ले गए। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार किया। घटन...