कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विद्यालय में राखी निर्माण एवं राखी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों ने रंगों और कलात्मक सज्जा के माध्यम से सुंदर कृतियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान, सहयोग और सुरक्षा के संकल्प का...