Kausambi News: स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू और चापड़, निलंबित
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लुकिया से शुक्रवार की सुबह हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। आरोप है कि यहां की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह पटेल चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं। स्कूल परिसर में भी धारदार हथियार लहराए। इससे दहशतजदा विद्यार्थी भाग खड़े हुए। प्रधानाध्यापिका की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक की तहरीर पर सैनी पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। प्रयागराज के अल्लापुर की रहने वाली शिखा सिंह पटेल पत्नी आकेश निरंजन लुकिया प्राइमरी स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.