Kausambi News: स्कूल में पौधरोपण कर हरियाली का दिया संदेश
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: विकास खंड कौशाम्बी के प्राथमिक विद्यालय घमसिरा में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान संग एआरपी, कोटेदार प्रतिनिधि ने पौधरोपण करते हुए ग्रामीणों को हरियाली व पर्यावरण का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय घमसिरा में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान लालती देवी की अगुवाई में किया गया। इस दौरान सभी कक्षाओं के पांच छात्र एवं पांच छात्राओं ने विद्यालय परिसर में बीस पौधे लगाए। इस समय विद्यालय में छोटे बड़े सहित लगभग 81 पौधे हो गए हैं, जिससे विद्यालय हरा भरा दिखता है। विद्यालय के सभी पौधों की जिम्मेदारी छात्र, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं रसोईया को दी गई है। विद्यालय परिसर के चारों तरफ गुड़हल और अशोक के पौधे लगाए गए हैं जो विद्यालय की शोभा बढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.