Kausambi News: स्कूल बस की टक्कर से मासूम की मौत, हंगामा
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: महेवाघाट, हिन्दुस्तान संवाद महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज गांव में बुधवार की सुबह स्कूल बस ने ढाई वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दर्दनाक घटना से गुस्साए परिजनों-ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर जमककर पीटा। साथ ही घटना स्थल पर ही करीब पांच घंटे तक हंगामा भी किया। हालांकि, लिंक रूट पर हंगामे की वजह से यातायात व्यवस्था पर इसका असर नहीं पड़ा। बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर डीएसपी ने मामला शांत कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।दलेलागंज निवासी बालचंद्र किसानी करता है। उसकी बेटी शुभि इलाके के टिकरा गांव स्थित स्व. सुरेंद्र कुमार इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार की सुबह स्कूल बस सुभी को लेने घर आई थी। इसी बस ने घर के बाहर खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.