Kausambi News: स्कूल तो खुले पर बच्चों की उपस्थिति रही नगण्य
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बारिश के चलते दो दिन का अवकाश घोषित किया था। शुक्रवार दिनभर धूप देख उन्होंने अपराह्न पुन: शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी थी। उनके आदेश पर शनिवार को परिषदीय विद्यालय तो खुले, लेकिन छात्रों की उपस्थिति नगण्य रही। इसके चलते शिक्षक भी कोरम पूरा करते हुए निर्धारित समय पर विद्यालय बंद कर चले गए। बुधवार व गुरुवार की सुबह से दोपहर तक जिले भर में झमाझम बारिश हुई। इसे देखते हुए बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार व शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया था। शुक्रवार की सुबह से निकली तल्ख धूप को देख उन्होंने अपराह्न लगभग दो बजे शनिवार को सभी परिषदीय विद्यालय खोलने का आदेश पुन: जारी कर दिया था। उनके आदेश पर शनिवार की सुबह निर्धारित समय पर विद्यालय तो खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.