कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड चायल के मोहिउद्दीनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने गंदा पानी बहने और कूड़े का ढेर लगा होने से स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर विद्यालय में प्रवेश करना पड़ता है। विद्यालय के पास ही विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगा है, जिसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद सफाई कर्मचारी विद्यालय के सामने सफाई करने में रुचि नहीं लेते हैं।ग्रामीणों के अनुसार मोहिउद्दीनपुर गांव में दो सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। इसके बावजूद विद्यालय के आसपास नियमित सफाई नहीं होती। गेट के सामने गंदा पानी जमा रहने और कूड़ा बिखरा होने से बच्चों के साथ शिक्षकों को भी ...