कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: बारिश के दौरान गांव का पानी निकालने के लिए प्राथमिक विद्यालय गनपा के सामने जेसीबी से नाला खोद दिया गया, लेकिन बच्चों और शिक्षकों के आवागमन के लिए पुलिया की व्यवस्था नहीं की गई। इससे विद्यालय पहुंचने वाले छोटे बच्चों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर अभिभावकों और विद्यालय प्रशासन में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान गांव में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विद्यालय के सामने नाला खोदा गया था। पानी निकासी की व्यवस्था तो कर दी गई, लेकिन नाले के ऊपर आवागमन के लिए पुलिया नहीं बनाई गई। ऐसे में विद्यालय आने-जाने वाले बच्चे नाले को कूदकर या किसी तरह पार कर निकलने के लिए मजबूर हैं। छोटे बच्चों के लिए यह रास्ता जाखिम भरा साबित हो रहा है। विद्यालय खुलने औ...