Kausambi News: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, दो छात्राएं घायल
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: मूरतगंज बीआरसी क्षेत्र के पल्हाना कछार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार देपहर बड़ा हादसा टल गया। कक्षा आठ के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो छात्राएं घायल हो गईं। घायलों में नौगरा निवासी दिनेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री खुशी तथा पंचम लाल की 13 वर्षीय पुत्री संजना शामिल हैं। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षिका अनीता ने दोनों छात्राओं को अपने वाहन से मूरतगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। उपचार के बाद दोनों छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज हिना सिद्दीकी ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.