कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: सौ करोड़ की लागत से तैयार नए अस्पताल में मरीजों को गर्मी से राहत देने के इंतजाम नाकाफी हैं। भवन में दूसरे से तीसरे तल तक सर्जिकल, मेडिसिन और पीकू वार्ड का संचालन हो रहा है, वार्डों में एसी की सुविधा नहीं है। भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को सिर्फ सीलिंग फैन (छत का पंखा) के सहारे रहना पड़ रहा है। वहीं, मेडिसिन वार्ड में लगा कूलर भी खराब है। मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नए अस्पताल की खिड़कियों और आसपास सफाई व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। कई खिड़कियों पर मरीजों और कर्मचारियों ने पान-गुटखा खाकर थूक दिया है। मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए वार्ड में फैली जगह-जगह गंदगी संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकती है। सर्जिकल वार्ड के शौचालय में गंदगी पसरी होने के साथ ही दुर्गंध बन...