Kausambi News: सौतेले भाई की धमकियों से सहमा कुनबा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के टिकरी मुजफ्फरपुर निवासी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उसके पिता छोटेलाल ने दो शादी की है। पीड़ित के मुताबिक, सौतेला भाई शुभम सिंह आए दिन उसे, उसके पिता, मां, भाई व बहन को गाली-गलौज करते हुए धमकी देता है। आरोपी के मामा सुनील एवं अनिल निवासी ककरहाई भी धमकाते हैं। इसे लेकर पूरा कुनबा सहमा हुआ है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.