कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात को खा-पीकर परिजनों के साथ सो रही थी। रात करीब दो बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई।परिजनों को पता चला तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार को परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। साथ ही अज्ञात युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...