Kausambi News: सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य बंदी
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: सैनी और चरवा थाना क्षेत्रों में हुईं सोलर पैनल चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 19 सोलर पैनल और वारदात में प्रयुक्त लोडर वाहन बरामद किया गया है। लिखापढ़ी के बाद अभियुक्तों का चालान कर दिया गया है। पुलिस कप्तान सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, 13 सितंबर को डोरमा गांव निवासी नीरज पांडेय की हाईवे किनारे स्थित आटा चक्की व तेल कारखाने से 16 सोलर पैनल चोरी हुए थे। इस मामले में सैनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं 14 सितंबर को चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी परिसर से तीन सोलर पैनल चोरी हो गए थे। एसपी ने घटनाओं के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। सीआईडब्ल्यू और सैनी पुलिस ने सीसीटीवी, सर्विलां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.