Kausambi News: सोते वक्त महिला को सर्प ने डसा, मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: चरवा के कृष्णा डोली मोहल्ला निवासी एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। कृष्णा डोली निवासी छेद्दू मजदूरी करता है। छेद्दू के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात सोते वक्त उसकी 23 वर्षीय पत्नी विमला को सर्प ने डस लिया। चीख-पुकार पर परिजन की नींद खुली तो विमला ने घटना की जानकारी दी। आनन-फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग विमला को प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.