कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कानेमई में सोमवार को गोदभराई, अन्नप्राशन संस्कार एवं कार्यकत्रियों व आशा दीदियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल महामंत्री सुरेश द्विवेदी रहे। इस दौरान नामित सभासद एवं मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य तथा सुपरवाइजर प्रतिभा मौर्य ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार पारंपरिक तरीके से कराया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा दीदियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकत्री राजकुमारी, नीलम देवी, अंजुम आरा, सुशीला देवी और शालिनी पाण्डेय सहित सहायिक...