Kausambi News: सेंध काटकर वेल्डिंग कारखाने में चोरी
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी मो. अरशद ने बताया कि कस्बे के पतेरिया मोहल्ले में उसका वेल्डिंग का कारखाना है। 14 अगस्त की रात वह कारखाना बंद करके घर चला गया। 15 अगस्त की सुबह कारखाना पहुंचा तो देखा कि चोर पीछे की दीवार में सेंधमारी कर कटर मशीन, हैंडड्रिल मशीन और एक किलो का बाट उठा ले गए थे। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.