Kausambi News: सेंधमारी कर नगदी-गहने समेत हजारों की चोरी
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा (भगत का पूरा) गांव की रहने वाली सरला देवी पत्नी संगम लाल ने बताया कि शुक्रवार की रात खाने के बाद वह और उसके परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार में सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब 50 हजार रुपया कीमत के गहने, 11 हजार रुपया नकद व बकरी उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू करा दी गई है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दीवार फांदकर चोरों ने मकान से हजारों का माल उड़ाया जल्द ही घटना का खुलासा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पीछे से दीवार काट दो लाख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.