कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के टोड़ी का पुरवा गांव स्थित एक मकान से सेंधमारी कर चोरों ने नकदी-गहने समेत हजारों का माल पार कर दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। टोड़ी का पुरवा निवासी राजरानी पत्नी स्व. राजाराम ने बताया कि बुधवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य भोजन के बाद सो गए। इस दौरान जंगले की बगल की ईंट निकालकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद, छागल, बिछिया, अंगूठी चांदी की आदि सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ह...