Kausambi News: सूर्य देवता और बादलों के बीच दिनभर चला लुकाछिपी का खेल
कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: शुक्रवार को सूर्य देवता और बादलों के बीच सुबह से लेकर शाम तक लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इस दौरान मंझनपुर मुख्यालय समेत कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई तो कुछ जगहों पर तल्ख धूप रही। इसके कारण जिलेभर में उमस बरकरार रही और लोग पसीने से तरबतर नजर आए। जुलाई के दूसरे पखवारे में मौसम का मिजाज बदला और रह-रहकर प्रतिदिन जिलेभर में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बरसात हुई। लेकिन शुक्रवार को सूरज व बादलों के बीच सुबह से ही लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया। अपरान्ह लगभग दो बजे करारी क्षेत्र में धूप रही तो मंझनपुर में रिमझिम बरसात हो रही थी। यह स्थिति जिले भर के क्षेत्रों के देखने को मिली। रिमझिम बारिश व तल्ख धूप होने के चलते जिले में शुक्रवार को उमस का प्रकोप बढ़ता नजर आया। यहां तक की बारिश के दौरान भी लोग उमस के चलते पसीने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.