Kausambi News: सूने मकान से हजारों की चोरी, जांच शुरू
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के अटसरई गांव निवासी विजय कुमार पुत्र रामदास ने बताया कि मंगलवार रात उनके सूने मकान का गेट तोड़कर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखा दो कुंतल सरिया, 45 किलो के करीब रिंग, बीस किलो तार, तसला, फावड़ा आदि सामान पार कर दिया।निर्माणाधीन मकान में चोरी की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने जल्द ही वारदात का खुलासा करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.