कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) ने जिले की सूखी नहरों और रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने की मांग उठाई है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से रामगंगा नहर, करारी माइनर सहित जिले की सभी नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है। शनिवार को कड़ा ब्लॉक के कोरियो, अलीपुरजीता, ईसी का पुरवा, घोसियाना, लोखरीपुर और अचाकापुर गांवों के भ्रमण के दौरान राजेश यादव ने घोसियाना गांव में किसानों के साथ बैठक की। किसानों ने बताया कि नहरों में पानी नहीं आने से खरीफ की फसलों, विशेषकर धान की रोपाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। मजबूरी में किसानों को निजी नलकूपों से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। बैठक में किसानों से वार्ता के दौरान राजेश यादव ने आरोप लग...