Kausambi News: सूखी नहरें और बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) के तत्वावधान में बुधवार को जिले के उदहिन बुजुर्ग, मनौरी, पूरब-पश्चिम शरीरा और घोसरा समेत कई गांवों में मासिक ग्राम बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में किसानों ने सूखी नहरों और लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या प्रमुखता से उठाई। पार्टी नेताओं ने कहा कि सिंचाई की व्यवस्था प्रभावित होने से धान की रोपाई पर संकट गहरा गया है।घोसरा गांव में आयोजित बैठक में सकिपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि करारी माइनर, रामगंगा नहर, टेवा बहादुरपुर माइनर, मानपुरगौरा माइनर समेत कई नहरों और रजबहों में पानी नहीं छोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- नहरों में पानी के लिए किया जल सत्याग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.