Kausambi News: सुलह-समझौते पर हल कराए दो मामले
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: एसपी कार्यालय के परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को 06 प्रकरणों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान 02 प्रकरणों में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों के मध्य आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों पक्षों को पारिवारिक दायित्वों एवं आपसी सामंजस्य के महत्व के संबंध में समझाया गया। दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ जीवन व्यतीत करने की सहमति व्यक्त की। शुभकामनाओं के साथ घर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.