Kausambi News: सुलह के बाद महिला पर किया प्राणघातक हमला
कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में सुलह के बाद महिला के ऊपर पट्टीदारों ने प्राणघातक हमला किया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रसूलपुर बदले गांव की कुंती देवी पत्नी हरिकेश ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह वह अपने आंगन में नहा रही थी। पानी की छीटें जेठानी बुधिया देवी की दीवार पर पड़ रही थी। इसे लेकर उसने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर अपने पति शिवबोध, बेटे अनिल व सुनील को बुला लिया। सभी ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की। शिकायत के बाद मूरतगंज चौकी पुलिस ने 25 अगस्त को समझौता करा दिया था। आरोप है कि इसी रात विपक्षी फिर से उसे गाली देने लगा। मना करने पर घर में घुसकर पिटाई की। पेट में लात मार दिया। इससे पीड़िता बेहोश होकर गिर पड़ी। इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.