Kausambi News: सुलह के बाद भी विपक्षियों ने दी धमकी, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी मो. वसीम पुत्र अब्दुल खालिक ने बताया कि 19 अगस्त की रात वह चायल पी रहा था। इसी दौरान सैनी के कमालपुर का रहने वाला मो. जुनैद अपने सगे भाइयों खुर्शीद, शरीफ व जमलेश के साथ वहां पहुंच गया और पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर लोहे की राड एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में उसे गंभीर चोट आई थी। रिश्तेदारों के कहने पर उसने आपस में सुलह कर लिया था। आरोपी है कि शुक्रवार की शाम आरोपियों ने देवीगंज चौराहे के समीप फिर से घेरकर गाली-गलौज व जानलेवा धमकी दी। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश के चलते किया कुल्हाड़ी हमला, तीन पर केस इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.