कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सुबह और शाम की ठंड के साथ दोपहर में तेज धूप अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सांस लेने में तकलीफ, खांसी, सीने में जकड़न और सांस फूलने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग में रोजाना 15 से 20 मरीज सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के दौरान अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंडी हवा, धूल और धुएं के संपर्क में आने से सांस की नलियों में सूजन बढ़ सकती है, जिससे मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे में मरीजों को अपनी दवाएं नियम...