कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: मंझनपुर क्षेत्र के बरई बंधवा गांव की सुनीता सरोज ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित छठी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुनीता ने महिला पांच हजार मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। सुनीता की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाली सुनीता आज जिले की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। उनकी कामयाबी ने साबित किया है कि मेहनत, लगन, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन के दम पर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। सुनीता, माता गुरु देई देवी और पिता चुन्नी लाल की बेटी हैं। उ...