Kausambi News: सुकवा डूबने से मांगलिक कार्यों पर विराम, नवरात्र पर असर नहीं
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: सिराथू, हिसं। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे सुकवा (शुक्र) डूब गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्र अस्त होने के कारण विवाह सहित कई मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। हालांकि नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।दारानगर के ज्योतिषाचार्य पंडित निखिल महाराज के अनुसार, नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की नौ शक्तियों को समर्पित हैं। इस दौरान विवाह को छोड़कर सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और नए वाहन की खरीदारी जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने मुहूर्त के लिए स्थानीय पंचांग देखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Godda News: बोआरीजोर में मां चंद्रघंटा की हुई पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.