Kausambi News: सुकरी तालाब बना मुसीबत, घुटनों तक भरा गंदा पानी
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के परास गांव के बड़े पुरवा में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सुकरी तालाब का गंदा और बदबूदार पानी मुख्य मार्ग पर घुटनों तक भर गया है। जलभराव के चलते ग्रामीणों का घर से निकलना दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। तालाब का पानी गांव के मुख्य मार्ग पर भर जाने के कारण तालाब के किनारे बसे परिवारों को डर है कि पानी उनके घरों में घुस सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से जलनिकासी की समस्या है, लेकिन जिम्मेदार नहीं दे रहे। लगातार बारिश ने बड़े पुरवा के कई परिवारों से उनका आशियाना भी छीन लिया है। फूल सिंह पाल पुत्र मोती लाल, रोशन पुत्र सहदेव प्रजापति, मोहन साहू पुत्र राम स्वरूप साहू, शिवदास पुत्र शीतलु और राजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.