कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: मेडिकल कॉलेज का हड्डी रोग विभाग खुद ही सहारे का इंतजार कर रहा है। विभाग में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) समेत चार सर्जन और दो सीनियर रेजीडेंटों की तैनाती है, लेकिन हड्डी संबंधी ऑपरेशन की सुविधा शुरू नहीं हो पाने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से करीब पांच साल बाद विभाग को सी-आर्म मशीन मिली, लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। सी-आर्म मशीन हड्डी संबंधी कई ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को शरीर के अंदर की स्थिति देखने में मदद करती है। इसके जरिए ऑपरेशन के दौरान हड्डियों की स्थिति का पता लगाने और जरूरी प्रक्रिया को अधिक सटीकता से पूरा करने में सहायता मिलती है। ऐसे में मशीन उपलब्ध होने के बावजूद इसका इस्तेमाल शुरू न होना सवाल खड़...