Kausambi News: सीसीटीवी में कैद हुआ उचक्का, इलायची लेकर फरार
कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- Kausambi News: मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। पुरामुफ्ती थाने के समीप एक उचक्के ने बुधवार सुबह किराना दुकान से हजारों का सामान लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुरामुफ्ती निवासी सुनील कुमार केशरवानी की एक हॉस्पिटल के पास जनरल मर्चेंट एवं किराना की दुकान है। बुधवार सुबह अज्ञात युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। उस समय दुकान पर उनके बुजुर्ग पिता मौजूद थे। युवक ने इलायची दिखाने को कहा। बुजुर्ग ने उसे करीब तीन हजार रुपये कीमत की इलायची का पैकेट थमा दिया। आरोप है कि पैकेट हाथ में लेते ही युवक तेजी से दुकान से निकलकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। घटना के बाद सीसीटीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.