Kausambi News: सील डीजल प्लांट में लाखों की चोरी
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर रोड स्थित बंद पड़े डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड (डीईएफ) प्लांट में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोर प्लांट में घुसकर छोटा हाथी वाहन का इंजन, हाई प्रेशर मोटरें, जनरेटर के महत्वपूर्ण पार्ट्स समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पंसौर गांव स्थित उक्त प्लांट पर चार अगस्त को राजस्व, जीएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. शिवशंकर चौधरी की तहरीर पर अनुदानित यूरिया से कथित तौर पर तरल यूरिया तैयार किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में यूरिया, डीईएफ, टंकियां और अन्य उपकरण बरामद कर परिसर को सील कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.