Kausambi News: सीरत-ए-मुस्तफा से रोशन हुई महफिल
कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती के मनौरी गांव में शनिवार रात मरहूम इलाही बख्श के दरवाजे पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। जलसे की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद मुफ्ती अहमद अदीब मिस्बाही ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत बयान कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। शहर काजी कौशांबी मौलाना अहमद हबीब मिस्बाही ने अहलेबैत के फजायल बयान किए। जलसे में बनारस से आए नातख्वान जीशान और सरताज रजा ने अपने कलाम पेश किए। वहीं नातख्वान अमीर खुसरो, जनाब हाशिम और शायर अफजल निजामी ने खूबसूरत अंदाज में नात पढ़ी। पूरी महफिल में नबी-ए-पाक की शान में कलाम पेश किए गए और अकीदतमंदों ने अदब के साथ जलसे में शिरकत की। ----------- नातख्वानों के कलाम से महकी महफिल- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी में बनारस से आए नातख्वान जीशान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.