Kausambi News: सीमेंट लदा वाहन खाई में पलटा, चालक सुरक्षित
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढ़ा जीरो प्वाइंट पर शनिवार रात सीमेंट लदा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में उसका चालक बाल-बाल बच गया। वाहन सतना से सीमेंट लादकर कुंडा (प्रतापगढ़) की ओर जा रहा था। शनिवार की रात सकाढ़ा जीरो प्वांइंट चालक ओमप्रकाश निवासी मिर्जापुर झपकी आने की वजह से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर खांई में पलट गया। चालक ने अपनी कूद कर जान बचाई। घटना की जानकारी उसने सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों को दी। शनिवार शाम तक तीन हाइड्रोलिक डंपर की मदद से वाहन को निकालने का प्रयास किया जाता रहा। लोगों ने बताया कि जिस जगह यह दुर्घटना हुई, वह जनपद के ब्लैक स्पॉट के लिए चिन्हित जगह है। अक्सर वहां पर टर्निंग अधिक होने के चलते दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.