Kausambi News: सीएमओ और एडीएम ने घायलों का जाना हाल
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: बर्न यूनिट में मंगलवार को पांच घायलों को भर्ती किया गया था। जिसमें इलाज के दौरान प्रवीण कुमार और उर्वशी की मौत हो गई थी। उर्वशी और पीहू के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। हालांकि उसके बाद से कौशाम्बी के सीएमओ डॉ. संजय कुमार और एडीएम न्यायिक ओम प्रकाश बर्न यूनिट पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा से बातचीत की थी। गुरुवार से घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अधीक्षक के निर्देश पर घायलों के तीमारदारों को चाय और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.