कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी अम्बोल (35) पुत्र नथनलाल मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। एक सितंबर को वह ओसा चौराहा के समीप ट्रक में धान की भूसी लाद रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से एक बोरी उसके सिर पर गिर गई। इससे गर्दन् व सिर पर गंभीर चोट आई। हालत नाजुक होने पर अम्बोल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार न होने के कारण उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की भोर में मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...