कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित खेत में रविवार सुबह एक लावारिश कार खड़ी मिली। तलाशी के दौरान डिक्की से कार मालिक का शव बरामद हुआ। उसकी हत्या सिर कूचकर की गई थी। मृतक के भाई ने रुपयों के लेनदेन को लेकर ममेरे भाइयों व उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह मजरा बलीपुर गांव का 28 वर्षीय रवि यादव पुत्र रामकृपाल यादव जेसीबी चलवाता था। वह इन दिनों प्रयागराज के धूमनगंज के यादव पुरा स्थित ननिहाल में रहता था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दौलत-शोहरत के साथ बढ़ी रवि की दुश्मनी रविवार सुबह उसकी जेसीबी के चालक संदीप यादव ने फोन कर परिजनों को बताया कि रवि का मोबाइल स्विच ऑफ ह...