Kausambi News: सिराथू विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: स्थानीय कार्यालय में मंगलवार को सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने जमीन संबंधी विवाद, इलाज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार, आवास, जल निकासी समेत अन्य समस्याओं को विधायक के सामने रखा। सुनवाई करते हुए विधायक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों व जिम्मेदारों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। यह भी पढ़ें- Chapra News: चिलचिलाती धूप में भी उम्मीद लेकर पहुंचे लोग, सहयोग शिविर में डीएम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.