Kausambi News: सिराथू में 1.36 करोड़ से बनेगा हाईटेक डिजिटल स्टडी सेंटर
कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: नगर पंचायत सिराथू में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए हाईटेक डिजिटल स्टडी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब एक करोड़ 36 लाख 74 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस सेंटर में नगर के हजारों छात्र-छात्राओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव ने बताया कि डिजिटल स्टडी सेंटर को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसमें करीब 100 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन से संबंधित पुस्तकें और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी। सेंटर के सभी कक्षों में कूलर, पंखे, पर्याप्त रोशनी बैठने के लिए बेहतरीन कुर्सी मेज और शुद्ध पेयजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.