कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: स्थानीय कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले की संध्या देवी पत्नी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात नल की टोटी खुली होने के कारण पानी बह रहा था। इसी बात को लेकर ससुर बब्बूलाल व सास सुशीला देवी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। कोतवाल विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...