Kausambi News: सावन सप्तमी पर कालेश्वर घाट में हुआ मां गंगा का पूजन
कौशाम्बी, अगस्त 5 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित कालेश्वर गंगा घाट पर सावन माह की सप्तमी तिथि के अवसर पर बुधवार शाम 6 बजे जनकल्याण की भावना से मां गंगा का विधि-विधान से पूजन, हवन, आरती एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां गंगा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा देश के कल्याण की कामना की।कार्यक्रम में पुरोहित पंडित राकेश पांडेय एवं अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा को भोग अर्पित किया और भव्य गंगा आरती में शामिल होकर श्रद्धाभाव से जयघोष किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पावन जल में दीप प्रवाहित कर अपने-अपने घर-परिवार की कुशलता, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.