Kausambi News: साले-बहनोई पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: साले-बहनोई पर जानलेवा हमला किए जाने के एक मामले में मंझनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा इलाके के एक युवक ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन को गांव का ही शनि सोनकर दो अक्तूबर को अपने साथ भगा ले गया था। इसकी जानकारी होने पर वह करारी क्षेत्र के बैशकांटी निवासी बहनोई के साथ उसकी खोजबीन कर रहा था। शनिवार शाम जानकारी मिली कि शनि, उसकी बहन के साथ मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरोहनी गांव में मौजूद है। इस पर वह बहनोई के साथ वहां पहुंचा। रात करीब साढ़े आठ बजे मंगरोहनी गांव के बाहर पुल के पास बहन, शनि के साथ खड़ी मिली। बहन से घर चलने के लिए कहा गया तो आरोपी शनि भड़क उठा। उसने फोन कर कई साथियों को बुला लिया और पीड़ित तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.