Kausambi News: सामूहिक विवाह योजना में रिश्वत मांगने का आरोप
कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रिश्वत मांगने और पैसे नहीं देने पर आवेदन निरस्त करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और बेटी का आवेदन बहाल कराने की मांग की है। चायल तहसील के नेवादा ब्लॉक अंतर्गत बरेठी कमालपुर गांव निवासी रामानंद ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पुष्पा के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 25 मई 2026 को ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन सत्यापन के दौरान ब्लॉक नेवादा में तैनात एडीओ समाज कल्याण ने 15 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर उनकी पुत्री का आवेदन निरस्त कर दिया गया। सामूहिक विवाह समारोह 12 जुलाई को प्रस्तावित है। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.