Kausambi News: साधन सहकारी समिति बैरमपुर में तीन दिन से लटक रहा ताला
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: साधन सहकारी समिति बैरमपुर में तीन दिन से ताला लटकने के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है। समिति के सभी कर्मचारियों के धरने पर होने के कारण किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। इसके चलते क्षेत्र में आलू व सरसों की बुआई प्रभावित हो रही है। साधन सहकारी समिति बैरमपुर में तीन दिन से उर्वरक वितरण का कार्य पूरी तरह से ठप है। किसानों का कहना है कि सहकारी समिति पर डीएपी खाद 1360 रुपये में मिलती है, जबकि निजी दुकानों पर इसके लिए 1700 से 1800 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। उसके बाद भी खाद लोकल मिलती है इससे किसानों की खेती पर असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: साधन सहकारी समितियों में खाद का संकट, बोआई को लेकर किसान मायूस। समिति बंद होने के कारण किसानों को मजबूरी में निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.