कौशाम्बी, सितम्बर 11 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुरर्मपुर गांव निवासी धन कुमार कुशवाहा पुत्र रामशरण कुशवाहा की जिला मुख्यालय में पुरानी एआरटीओ आफिस के समीप से 20 फरवरी को बाइक चोरी हो गई थी। धन कुमार अपने साथी मनीष जायसवाल से मिलने आया था। मनीष जायसवाल के घर के बाहर बाइक खड़ी करके वह प्रयागराज चला गया था। लौटकर आया तो देखा कि बाइक गायब थी। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई थी, लेकिन केस नहीं दर्ज हो रहा था। बाइक का नंबर प्लेट धन कुमार को नहीं मिला था। अब नंबर प्लेट मिला है तो पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...