कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: मंझनपुर तहसील के अलवारा झील में अलवारा झील के जल निकासी में बंधा बांधा हुआ है। झील के पानी का बहाव रुकने से अलवारा झील के नजदीकी लगभग 350 बीघे धान के खेत जलमग्न हो गए। इससे किसानों में मायूसी छाई हुई है। लगातार हो रही बारिश के चलते अलवारा झील ओवरफ्लो हो गई है। जल निकासी के लिए बनाये गए नाले में कुछ किसानों ने बंधा बांध रखा है। इसके चलते झील का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। लगभग साढ़े तीन सौ बीघा खेतों में रोपी गई धान की फसल जलमग्न हो गई है। झील के ओवरफ्लो होने की जानकारी मिलने पर रविवार को एसडीएम सदर राजकुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जलमग्न हुई धान की फसल उन्होंने झील के पानी की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी कराई। उनकी माने तो झील के आसपास के खेतों में पानी भरा है पर अधिकतर फसलें ...